Tuesday, October 20th, 2026

आ रहा है Mahindra Bolero Neo का नया 9-सीटर अवतार 

 नई दिल्ली
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते दिनों बेस्ट सेलिंग एसयूवी Mahindra Bolero Neo को लॉन्च किया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) तय की गई है। अब कंपनी इस एसयूवी के नए 9-सीटर वेरिएंट को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ-ऑटोमोटिव डिवीजन, वीजय नाकरा ने खुलासा किया है कि कंपनी जल्द ही बोलेरो नियो कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया लंबा संस्करण पेश करेगी, जिसे महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस कहा जाएगा। बताया जा रहा है कि ये नया Neo Plus स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में लगभग 400 से 410 मिमी लंबा होगा, जो कि केबिन के भीतर बेहतर स्पेस प्रदान करेगा। यह तीन पंक्तियों वाली 9-सीटर SUV होगी। 
 
इसके सेकेंड रो यानी कि दूसरी पंक्ति में तीन लोगों के बैठने के लिए बेंच सीट दिया जाएगा। वहीं तीसरी पंक्ति में साइड फेसिंग दो बड़ी बेंच सीट्स दी जाएंगी जिस पर चार लोग बैठ सकेंगे। सीट्स और एसयूवी के साइज के अलावा अन्य सारे फीचर्स और तकनीक मौजूदा Bolero Neo जैसे ही होंगे। ये नया 9 सीटर मॉडल भी लैडर-फ्रेम चेचिस पर तैयार किया जाएगा। 
 
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में कंपनी LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) के साथ नए हेडलैंप, नए फॉग लैंप, अपडेटेड फ्रंट बंपर, ब्रांड की नई 6-स्लैट क्रोम ग्रिल, ब्लैक आउट सी-पिलर, पूरे बॉडी पर प्लास्टिक क्लैडिंग, नए अलॉय व्हील्स दे सकती है। इसके अलावा एसयूवी के टेल गेट पर 'बोलेरो' मॉनीकर और एक स्पॉइलर के साथ स्पेयर व्हील दिया जाएगा। 

 

#Mahindra Bolero Neo

Source : Agency

पाठको की राय