Saturday, October 24th, 2026

असम-मिजोरम में फिर बढ़ा तनाव, कॉन्ट्रैक्टर को बंदूक की नोक पर अगवा करने का आरोप, शुरू हुआ लेटर वॉर 

गुवाहाटी
असम और मिजोरम के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति बन गई है। दो राज्यों के बीच विवादित सीमा के बीच चल रहा यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिजोरम के कोलासिब के डिस्ट्रिक्ट डेप्युटि कमिश्नर ने असम के हेलंडी डिस्ट्रिक्ट डेप्युटि कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ऐटलाग में असम पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर के साथ मारपीट की और उसे अगवा कर लिया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जेसीबी ऑपरेटर को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया है। 

वहीं मिजोरम पुलिस के अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि असम के पुलिसवाले निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं और जेसीबी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पत्र में दावा किया गया है कि जेसीबी ऑपरेट की आंख में पट्टी बांधकर उसे बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। यही नहीं उसे नदी तक घसीटा गया और धमकी दी गई। जेसीबी की चाभी और ऑपरेटर का फोन छीन लिया गया। कोलासिब के डीसी ने अपने समकक्ष से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करें जो इस अपहरण में शामिल हैं। 

 

Source : Agency

पाठको की राय