अयोध्या के नाम एक और कीर्तिमान, 20 करोड़ दर्शकों ने देखी रामलीला, डिजिटल आतिशबाजी में हुआ रावण दहन
अयोध्या
लक्ष्मणकिला के प्रांगण में मेरी मां फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित फिल्मी सितारों से सुसज्जित रामलीला मंचन के अंतिम दिन शुक्रवार को दशहरा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अन्याय के प्रतीक 40 फुट रावण के पुतले का दहन किया गया। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह थे लेकिन वह विलंब से पहुंचे।
इसके पहले भगवान राम व लंकापति रावण के बीच घमासान युद्ध का दृश्यांकन बहुत रोमांचकारी रहा। आखिरकार भाई के खिलाफ खड़े विभीषण की सलाह पर रामजी ने रावण की नाभि में स्थित अमृतकुंड को निशाना बनाया और फिर रावण तड़पकर जमीन में गिर गया। इसके साथ ही डिजिटल आतिशबाजी के बीच विस्फोट के साथ रावण का पुतला आग के हवाले हो गया।

पाठको की राय