Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या के दीपोत्सव में इंडो-कोरियन स्मारक का होगा अनावरण, दूतावास की टीम पहुंची रामनगरी 

 अयोध्या 
हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित होने दीपोत्सव- 2021 के मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति मून-जे-इन हो सकते हैं। इस संभावना को उस समय अधिक बल मिला जब यहां शनिवार को नई दिल्ली स्थित कोरियाई दूतावास की दस सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। इस टीम के सदस्यों ने पर्यटन विभाग समेत इंडो-कोरियन मान्यूमेंट के निर्माण की कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएन के अधिकारियों व मान्यूमेंट के आर्किटेक्ट के साथ साइट विजिट किया। इस दौरान मानचित्र में प्रस्तावित योजना के सभी बिन्दुओं का बारीकी से अध्ययन करते हुए शेष कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा कर लेने की गारंटी मांगी।


इस दौरान कोरियाई दल का नेतृत्व कर रहे कांगहुन किम व सारा किम ने अधिकारियों से तीन नवम्बर को स्मारक के अनावरण को लेकर भी आवश्यक जानकारी मांगी। उन्होंने अनावरण के दौरान आने वाले वीवीआईपी मूवमेंट के सम्बन्ध में प्रवेश द्वार से लेकर पूरे स्मारक में निर्मित प्रत्येक दर्शनीय स्थलों को दिखाने की पद्धति भी पूछी। इस दौरान यह भी जानकारी ली गई कि मान्यूमेंट से सम्बन्धित सूचनाओं को कहां और किस प्रकार अंकित किया जाएगा। इस टीम के सदस्य अलग-अलग ग्रुप में घूम-घूमकर पूरे मान्यूमेंट का अपने नजरिए से भी निरीक्षण करते रहे। बताया गया कि इस टीम की रिपोर्ट के बाद कोरियाई सरकार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सम्बन्ध में अंतिम निर्णय लेगी। कोरियाई राष्ट्रपति के आगमन में कोविड भी एक पहलू है जिस पर भी विचार होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय