Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका में 140 यात्रियों के ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, कई मौतों की आशंका

 नई दिल्ली 
 अमेरिकी राज्य मोंटाना में शनिवार को एक ट्रेन के पटरी से उतरने से कई लोग घायल हो गए। एनडीटीवी के खबर के अनुसार रेल ऑपरेटर एमट्रैक ने ये जानकारी दी है। एमट्रैक घायल यात्रियों को ले जाने और अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। ट्रेन में लगभग 147 यात्री और 13 चालक दल सवार थे। स्थानीय मीडिया ने दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना भी दी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

#ट्रेन पटरी

Source : Agency

पाठको की राय