अब तक 1262 गैर लाइसेंसी हथियार जप्त
भोपाल
पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के तहत प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 1262 गैर लाइसेंसी हथियार (आर्म्स) जप्त किये जा चुके हैं। प्रदेश में 2 लाख 58 हजार 15 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए हैं। प्रिवेन्टिव सेक्सन ऑफ सीआरपीसी के तहत एक लाख 63 हजार 432 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 20 हजार 138 गैर जमानती वारंट की तामीली (Execution) भी की गयी है।
5 करोड़ 46 लाख मूल्य की मदिरा जप्त
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि एक जून से 29 जून 2022 तक पूरे प्रदेश में 72 हजार 607 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गयी है। जप्त की गयी मदिरा का अनुमानित मूल्य 5 करोड़ 46 लाख 72 हजार 294 रूपये है। सर्वाधिक 12 हजार 902 बल्क लीटर मदिरा धार में जप्त की गयी है।

पाठको की राय