Friday, October 23rd, 2026

अपना मकान बनाने 65165 हितग्राहियों को मिलेगी 650 करोड़ की राशि

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश में लाखों लोगों के अपने स्वयं के पक्के घर का सपना सकार हो रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 65 हजार 165 हितग्राहियों को 650 करोड़ 67 लाख रूपये की राशि जारी की गयी है। पहली किस्त के रूप में 40 हजार 190 हितग्राहियों को 401 करोड़ 28 लाख रूपये और दूसरी किस्त के रूप में 24 हजार 975 हितग्राहियों को 249 करोड़ 39 लाख रूपये जारी किये गए हैं।

मंत्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें, जिससे समय-सीमा में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा है कि आवासों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

 

 

#650 करोड़ की राशि

Source : Agency

पाठको की राय