Wednesday, October 21st, 2026

अंतरराष्ट्रीय यात्रा का नया सिस्टम बना रहा है अमेरिका

 दिल्ली 

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की नई व्यवस्था तैयार कर रहा है. इस व्यवस्था में लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को संभव बनाया जाएगा. फिलहाल ज्यादातर देशों के साथ अमेरिका ने सीमाएं बंद कर रखी हैं.अमेरिका का कहना है कि जब कोरोना वायरस के कारण लगीं पाबंदियां हटाई जाएंगी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू हो जाएगी, तब एक नया सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा. बुधवार को व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी जेफ जिएंट्स ने कहा कि अमेरिका के ट्रैवल एंड टूरिज्म बोर्ड की फिलहाल पाबंदियां हटाने की कोई योजना नहीं है. कोरोना वायरस के लिए प्रतिक्रिया संयोजक जिएंट्स ने कहा कि अमेरिका और बाकी दुनिया में भी डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते फिलहाल यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रहेगा. कैसा होगा नया सिस्टम? अगस्त में ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका ऐसे नियम बना रहा है जिनसे वैक्सीन ले चुके लोगों को यात्राओं की सुविधा दी जा सकती है.
  
पहले भी सरकार कह चुकी है कि अमेरिका आने के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कराए जाने पर विचार किया जा रहा है. बुधवार को जिएंट्स ने कहा, "जब हम ज्यादा लोगों को अमेरिका की यात्रा की इजाजत देंगे, तब भी अमेरिकी लोगों को भरोसा होना चाहिए कि नई व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है" उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था ही मौजूदा पाबंदियों की जगह लेगी. जिएंट्स ने कहा, "हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि विदेशियों को अमेरिका आने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी किया जाए या नहीं" घरेलू स्थिति भी जरूरी अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना राएमोंडो भी उस बैठक में मौजूद थीं, जहां यह चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में बार बार हो रही वृद्धि यात्रा प्रतिबंधों को हटाने नहीं दे रही है. उन्होंने कहा, "हम एक मीट्रिक्स आधारित व्यवस्था लाना चाहते हैं. लेकिन वैसा करने से पहले हमें अपने यहां की स्थिति नियंत्रित करनी होगी, जिसके लिए जरूरी है कि सबको टीका लग जाए" जिएंट्स ने कहा कि नई योजना "ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा मजबूत और स्थिर होगी" उन्होंने यह तो नहीं बताया कि कब से यह नई योजना लागू की जा सकती है लेकिन कहा, "टीकाकरण की दर पर निर्भर करता है.

घरेलू स्तर पर भी और दूसरे देशों में भी" उन्होंने यात्रा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों जैसे एयरलाइंस आदि को अपने कर्मचारियों का टीकाकरण जल्द से जल्द कराने का आग्रह भी किया. जिएंट्स ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द प्रतिबंध हटाना चाहती है. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शामिल होगी, जिसके लिए अमेरिका की यात्रा करने वाले लोगों की जानकारियां जमा की जाएंगी. 2020 में ट्रंप सरकार ने ऐसी जानकारियां जमा करने के प्रस्ताव को तब रोक दिया था जब कुछ मंत्रियों ने निजता के अधिकार की चिंताएं जाहिर की थीं. कब हटेंगे प्रतिबंध कुछ औद्योगिक क्षेत्रों का मानना है कि बाइडेन सरकार 2022 से पहले यात्रा प्रतिबंध नहीं हटाएगी. अमेरिका ने पिछले साल जनवरी में ही यात्रा प्रतिबंध लगा दिए थे जब चीन में कोरोना वायरस से कई मौतें हो चुकी थीं.

 

#अंतरराष्ट्रीय यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय