Friday, October 23rd, 2026

जोन आयुक्त नदारद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन के बाद भाजपा पार्षद ने किया धरना समाप्त

रायपुर
सरकार की वादाखिलाफी और महापौर एजाज ढेबर के द्वारा भाजपा पार्षदों के वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने को लेकर जोन क्रमांक 9 का भाजपा पार्षदों ने घेराव कर दिया। इस दौरान वे जोन आयुक्त से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन नदारत थे, इस वजह से मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन के बाद भाजपा पार्षद दल ने अपना धरना समाप्त किया।

जोन क्रमांक नौ में सरकार के वादाखिलाफी और महापौर द्वारा भाजपा पार्षदों के वार्ड में भाई-भतीजावाद करने, मूलभूत सुविधाओं में भी उपेक्षा करने पर जोन कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। मगर वहां पर जोन आयुक्त के न रहने पर भाजपा के सभी पार्षद भड़क गए और धरने पर बैठकर मांग करने लगे कि निगम आयुक्त को बुलवाएं, तब हम उन्हें ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग रखेंगे। हालांकि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना समाप्त कर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, पार्षद सीमा संतोष साहू, सुशीला धीवर, रोहित साहू, छाया पार्षद अशोक सिन्हा, सरोज साहू, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अर्चना शुक्ला, चंद्रेश शाह, राजेश पांडेय, उमाशंकर साहू, मोहन साहू, जितेंद्र साहू, किरण बघेल, उर्मिला शर्मा, मिली बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

#Zone commissioner

Source : Agency

पाठको की राय