Tuesday, October 20th, 2026

Zomato ने 225 शहरों से समेटा कारोबार, शेयर की कीमतों में गिरावट तेज

नई दिल्ली

ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। तिमाही नतीजों में Zomato का नुकसान बढ़ा है, वहीं विदेश के बाद अब भारत में कंपनी अपना कारोबार भी समेट रही है। दरअसल, Zomato ने हाल ही में बताया है कि कंपनी 225 छोटे शहरों में अपनी सर्विस बंद करेगी।

क्या कहा कंपनी ने: Zomato ने अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि 225 छोटे शहरों में सर्विस बंद कर दी गई है। कंपनी के मुताबिक इन शहरों में Zomato का परफॉर्मेंस और डिमांड बहुत उत्साहजनक नहीं था। आपको बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को 346.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में इसे 67.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी वजह फूड डिलिवरी कारोबार में कमी है।

हालांकि इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,948.2 करोड़ रुपये हो गई और वहीं कुल खर्च 2,485.3 करोड़ रुपये रहा।

नतीजों के बाद गिर रहा शेयर: Zomato के तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट तेज हो गई है। शुक्रवार के बाद सोमवार को भी यह शेयर 2% से ज्यादा नुकसान में कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि कंपनी का आईपीओ 2021 में लॉन्च हुआ था।

 

 

#Zomato

Source : Agency

पाठको की राय