Wednesday, October 21st, 2026

दैखल ग्राम के ग्रामीण विकास कार्यों का जिपं सीईओ ने लिया जायजा

अनूपपुर
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का मैदानी क्रियान्वयन जानने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया ने विकासखंड अनूपपुर के ग्राम पंचायत दखल के ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने निरीक्षण के दौरान उद्वहन सिंचाई योजना, तालाब, पुलिया निर्माण, ग्रेवल निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए बंद पड़ी उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य को क्रियान्वित कराने को कहा उन्होंने कहा कि बंद पडी कोयले की खदान में संग्रहित पानी का सदुपयोग कर लोगों को कृषि एवं उद्यानिकी कार्य हेतु सिंचाई के लिए पानी उनके खेत तक पहुंचाए जाने के कार्य का प्राक्कलन तैयार कराने व दैखल मौहार तालाब को पुष्कर योजना के माध्यम से जीर्णोद्धार किये जाने की बात कही गई निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ ने ग्राम पंचायत दैखल के ग्राम बांकाटोला मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविर का अवलोकन भी किया गया इस अवसर पर ग्राम दैखल निवासी विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सरपंच श्री दिगम्बर सिंह, जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री उषा किरण गुप्ता एसडीओ श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय