Friday, October 23rd, 2026

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की महिला गिरफ्तार, बैग में छिपा रखी थी 43 करोड़ की ड्रग्स

नई दिल्ली
 एयरपोर्ट पर तमाम तरह की हाईटेक मशीने लगी हैं, लेकिन ड्रग तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है। महिला इस ड्रग्स को कहां सप्लाई करने वाली थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिम्बाब्वे की एक महिला यात्री को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रोका गया था। तलाशी लेने पर उसके हैंडबैक की चेसिस से ड्रग्स बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक उनको एक खूफिया सूचना मिली थी कि जिम्बाब्वे की एक महिला अहमदाबाद ड्रग्स लेकर आ रही है, जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो 42 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई। बाद में पता चला कि वो अबू धाबी से आई है।

 

 

#अहमदाबाद एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय