Tuesday, October 20th, 2026

जरीन खान को हुआ डेंगू: हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

मुंबई

एक्ट्रेस जरीन खान को डेंगू हो गया है। तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दे रही है। हाथ की फोटो शेयर करते हुए जरीन ने लिखा- लाइफ अपडेट।

हालांकि, कुछ देर बाद ही एक्ट्रेस ने उस पोस्ट कर हटा लिया। जरीन ने जूस के ग्लास की फोटो भी शेयर की है, फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- रिकवरी टाइम। पोस्ट के जरिए जरीन ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को डेंगू के फैलाव को रोकने और सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। मुंबई में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में डेगूं के 157 मामले सामने आ चुके हैं। जो कि 13 अगस्त को बढ़कर 317 तक पहुंच गए हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान भी इन दिनों डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

हालांकि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है। जरीन ने 2010 में आई फिल्म वीर से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसमें उन्होंने सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान भी लीड रोल्स में नजर आए थे। इसके अलावा जरीन ने हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 और जट्ट जेम्स बॉन्ड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, लंबे समय एक्ट्रेस ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय