Sunday, October 25th, 2026

स्कूली बच्चों के लिए जकात फाउंडेशन दे रहा स्कॉलरशिप, 25 तक जमा होंगे फार्म

भिलाई
छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों के लिए स्कॉलरशिप (2021-22) के फार्म एक अगस्त  से मिलना और जमा होना शुरू कर दिए गए हैं। फाउंडेशन की ओर से मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि क्लास 6 वीं से उपर के ऐसे विद्यार्थी जो अथार्भाव के चलते अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं, उन्हें फाउंडेशन की ओर से स्कॉलरशिप दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त तक स्कॉलरशिप के फार्म छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन,आजाद मंजिÞल,सदभावना चौक,सिरसा-कोहका रोड भिलाई से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जा सकते हैं। वहीं फार्म जमा करने 25 अगस्त तक का मौका है। इसमें एक घर से 2 ही बच्चों को फार्म दिया जाएगा। किसी भी स्कूल से सीधे फॉर्म नही लिया जाएगा। पालक अपने बच्चों के फार्म आफिस में खुद जमा कराएं। वहीं अंतिम तिथि के बाद किसी तरह की दरख्वास्त नहीं मानी जाएगी।

 

#Zakat Foundation

Source : Agency

पाठको की राय