Thursday, October 22nd, 2026

जहीर खान भारत की दूसरी हार पर बोले - अब राहुल द्रविड़ को सख्त होना पड़ेगा

नई दिल्ली
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेहमान टीम ने बढ़त बनाई है। लगातार दूसरा मुकाबला भारतीय टीम हारी और 0-2 से सीरीज में पिछड़ गई। पहला मैच 200 रन बनाने के बाद टीम इंडिया हार गई और रविवार को 149 रन का लक्ष्य टीम नहीं बचा पाई। 18.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर टीम ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि अब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को सख्त होने की जरूरत है।

जहीर बोले, "जब क्लासेन और बवूमा के बीच वो साझेदारी चल रही थी तब आपको ऐसा महसूस हो रहा था कि भारतीय टीम अब यहां से नीचे की तरफ जा रही है मैच में उबर नहीं पाएगी। मैदान पर यह दिख रहा था। ये वो चीजें हैं जिसे राहुल द्रविड और उनकी टीम को देखने की जरूरत है। इस चीज को जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी करना होगा क्योंकि तीसरा मुकाबला एक दिन के बाद ही होना है। उनको एक साथ होकर आना होगा, कुछ कड़ी चर्चा करनी होगी और उनको इस बात पर ध्यान देना होगा कि 40 ओवर के मुकाबले में लड़ने के लिए क्या करना होगा।"

भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए उम्मीद के मुताबिक टीम को तीन शुरुआती कामयाबी दिलाई। पहला विकेट तो उन्होंने पहले ओवर में हासिल किया था। इसके बाद अपने अगले ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। पिछले मैच के हीरो रासी वान डेर डुसेन को भी भुवी ने महज 1 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद भी भारतीय टीम मैच पर पकड़ नहीं बनाए रख पाई।

"यहां तक कि पहले मुकाबले में भी हमें लग रहा था, भारतीय टीम आगे चल रही है। आज भी आगे दिख रही थी फिर टीम को गेंद के साथ अच्छी आदर्श शुरुआत मिली थी। भुवनेश्वर कुमार ने बहुत ही कमाल थे, लेकिन वह मैच को उस तरह से खत्म नहीं कर पाए। इस सीरीज के आगे बढ़ने के साथ भारतीय टीम के लिए कुछ चिंताएं सामने आ रही है, साथ में दबाव भी बढ़ रहा है।"

 

#Zaheer Khan

Source : Agency

पाठको की राय