Wednesday, October 21st, 2026

युवराज ने मूनवॉक डांस करके 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को किया बर्थडे विश

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे हाफ में ​मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मैच में सबकी निगाहें बथर्ड बॉय और वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल पर होंगी, जो अपना 42वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। गेल अपने जन्मदिन पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मजेदार अंदाज में 'यूनिवर्स बॉस' गेल को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पंजाब किंग्स के ओपनर गेल के साथ मूनवॉक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यूवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, 'यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को उनके जन्‍मदिन की शुभकामनाएं। एमजे मूव्‍स के साथ कई शानदार रातों पर ध्‍यान। आपको भरोसा है कि विराट कोहली मुझसे बेहतर डासंर है?' गेल माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन माने जाते हैं। गेल ने युवराज के इस पोस्ट पर कई मजेदार इमोजी पोस्ट किए हैं। साथ ही उन्होंने युवराज का आभार भी जताया है। 

क्रिस गेल और युवराज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एकसाथ खेल चुके हैं और वे एक साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं। विस्‍फोटक बल्‍लेबाज गेल से पंजाब को आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी, शानदार प्रदर्शन करके प्‍लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। पंजाब की टीम इस समय 8 मैचों में से तीन मैच जीतकर आईपीएल 2021 की अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है। गेल ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में 8 मैचों में 178 रन बनाए थे।

 

#Yuvraj

Source : Agency

पाठको की राय