Wednesday, October 21st, 2026

युवराज सिंह ने बताया टीम इंडिया में रिंकू सिंह ले सकता है उनकी जगह, मैच फिनिशिंग और फील्डिंग से प्रभावित

नई दिल्ली.

युवराज सिंह के जाने के बाद टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसे बल्लेबाज की कमी हमेशा खली है जो पारी को चलाने के साथ-साथ मैच को फिनिश करने की भी क्षमता रखता हो। इसके अलावा युवी की बॉलिंग भारत के लिए सोने पर सुहागा जैसे थी। युवराज सिंह के जाने के बाद कई खिलाड़ियों ने मिडिल ऑर्डर में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया, मगर कोई भी उनकी जगह नहीं ले सका।

मगर अब खुद युवी ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में उनकी जगह ले सकता है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि रिंकू सिंह है। रिंकू सिंह ने अपने हालिया प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2023 से लगातार उनका ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ा है। भारत के लिए T20I में उनका प्रदर्शन लाजवाब है, वह पारी को चलाने के साथ-साथ मैच फिनिश करने की भी योग्यता रखते हैं। वहीं फील्डिंग में भी वह शानदार हैं। युवराज सिंह से जब उनके उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन पर पूछा गया कि आप बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाते थे। फिलहाल ये जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने ले ली है। इस युवा बल्लेबाज के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आप रिंकू को अपने योग्य उत्तर के रूप में देख रहे हैं?

युवराज ने इसके जवाब में कहा 'अगर मेरी जगह कोई ले सकता है तो वो सिर्फ रिंकू सिंह ही होंगे। उसे किसी सुधार की जरूरत नहीं है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में जो भी जरूरी होता है, वह करते हैं। बीच के ओवरों में वह तेजी से दौड़ता है, जरूरत पड़ने पर पारी बढ़ा सकता है। मेरे हिसाब से उसे तीनों फॉर्मेट खेलना चाहिए। उसे सिर्फ टी20 क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।' वहीं उन्होंने आगे कहा 'वह शायद इस समय भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ का खिलाड़ी है। वह मुझे मेरी याद दिलाता है, वह जानता है कि कब अटैक करना है, कब स्ट्राइक रोटेट करना है और वह दबाव में अविश्वसनीय रूप से चतुर है। वह हमें मैच जिता सकता है। मैं उस पर दबाव नहीं डालना चाहता, लेकिन मुझे सच में विश्वास है कि उसके पास वह करने का कौशल है जो मैं करता था- फिनिशर बनने का- जो नंबर 5 या 6 पर अच्छा प्रदर्शन करता है।'

 

#Yuvraj Singh#match finishing and fielding#Rinku Singh special#take place#Team India.

Source : Agency

पाठको की राय