Tuesday, October 20th, 2026

युवा वैश्य परिषद बड़ागर हनुमान मंदिर में दीप जलाकर मनाया दीपावली

अमरपाटन
दीपों के महापर्व दीपावाली के शुभ अवसर पर युवा वैश्य परिषद अमरपाटन द्वारा बड़ागर हनुमान मंदिर परिसर में युवा वैश्य परिषद के अध्यक्ष  शुभम गुप्ता की अगुवाई में  51 दीप जलाकर  और भगवान की आरती कर दीपावली मनाई गई। तत्पश्चात  एक दूसरे का मुंह मीठा कर दीपावाली  की शुभकामनाए दी गई। इस अवसर पर युवा वैश्य परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री प्रकाश, मनीष, मंत्री अक्षत, शुभम  लालपुर, सौरभ एवं कई युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय