Tuesday, October 20th, 2026

युवा वैश्य परिषद अमरपाटन ने संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने का लिया संकल्प

अमरपाटन
युवा वैश्य परिषद अमरपाटन की मासिक बैठक बड़ागर हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम की योजना बनाई गई साथ ही रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान युवा वैश्य परिषद के अध्यक्ष शुभम गुप्ता द्वारा बताया गया कि युवा वैश्य परिषद समय-समय पर आयोजन कर लगातार समाज को संगठित करने में प्रयासरत है। वैश्य समाज  जल्द ही बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। इस अवसर पर युवा वैश्य परिषद के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, सचिव प्रियांशु गुप्ता,  कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष  अनिकेत गुप्ता , हिमांशु गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पीयूष गुप्ता,  संजय गुप्ता आदि लोगो की  मौजूदगी  रही।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय