Tuesday, October 20th, 2026

YouTube की प्राइमटाइम चैनल सर्विस शुरू, स्ट्रीमिंग सर्विस का आनंद उठा सकेंगे यूजर्स

नई दिल्ली.
यूजर्स म्यूजिक वीडियो, मूवी ट्रेलर और फुल लेंथ फिल्में देखने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, अब स्ट्रीमिंग दिग्गज ने यूजर्स के लिए एक नई फंक्शनैलिटी पेश की है, जो यूजर्स को YouTube ऐप के भीतर कई स्ट्रीमिंग सर्विस तक एक्सेस देगी. इस फीचर का नाम प्राइमटाइम चैनल है. इसके जरिए YouTube यूजर्स ऐप के भीतर विभिन्न स्ट्रीमिंग सर्विस जैसे टीवी शो, फिल्में और लाइव टेलीकास्ट के लिए साइन अप कर सकेंगे और उन्हें ब्राउज करने के साथ देख भी सकेंगे.

इस संबंध में कंपनी ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया प्राइमटाइम चैनल फीचर यूजर्स को 30 से अधिक चैनलों तक एक्सेस देगा. इसमें शोटाइम, स्टारज, पैरामाउंट+, विक्स+, टेस्टमेड+ और एएमसी+ शामिल हैं.साथ ही YouTube यूजर्स इन चैनलों को सीधे YouTube ऐप से सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, जिसके बाद ये चैनल ऐप के इंटरफेस पर उपलब्ध होंगे.

होमपेज पर दिखेंगे ट्रेलर और इंटरव्यू
कंपनी ने अपने ब्लॉग मे लिखा है कि एक बार जब आप साइन अप कर लेते हैं, तो आपके प्राइमटाइम चैनलों का कंटेंट आपके द्वारा पसंद किए जाने वाले YouTube एक्सपीरियंस में दिखाई देगा. इसके अलावा प्राइमटाइम चैनल्स के होमपेज में क्यूरेटेड ट्रेलर के साथ शो, फिल्में, पर्दे के पीछे के फुटेज और कास्ट इंटरव्यू होंगे. कंपनी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही एनबीए लीग पास और अधिक स्ट्रीमिंग सर्विस को जोड़ेगी.

करना होगा मंथली पेमेंट
उपलब्ध चैनलों की मेंबर्शिप लेने के लिए YouTube यूजर्स को ऐप के भीतर मूवी और टीवी हब पर जाना होगा, जहां वे सर्विस के लिए मंथली पेमेंट करके अपनी पसंद के चैनल की सदस्यता ले सकेंगे. YouTube की नई पेश की गई प्राइमटाइम चैनल फंक्शनैलिटी यूजर्स को अन्य सर्विस तक उसी तरह से एक्सेस करने देगी जिस तरह से वे अमेजन प्राइम वीडियो के स्टोर में अन्य चैनलों से मूवी और शो रेंट पर लेते हैं.

अमेरिका में शुरू होगी सर्विस
साथ ही यूजर्स YouTube ऐप में एक चैनल और उस पर उपलब्ध सभी कंटेंट तक एक्सेस कर सकेंगे. फिलहाल यह सेवा अमेरिका में उपलब्ध होगी. यूट्यूब ने कहा कि लॉन्च के वक्त प्राइमटाइम चैनल सिर्फ यूएस में उपलब्ध होंगे. कंपनी आने वाले दिनों में इस सेवा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने की योजना बना रही है.

 

#YouTube

Source : Agency

पाठको की राय