Friday, October 23rd, 2026

झाड़ फूंक कराने आए युवकों ने बरसाई गोलियां, तांत्रिक की मौत

छपरा.

बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के परसा थाना क्षेत्र की है। परसा के अंजनी बाजार निवासी 60 वर्षीय गन्नी साह को अज्ञात अपराधियों ने घर से बुलाकर गोलीयों से भून डाला। अचानक फायरिंग में तांत्रिक को बचने का मौका नहीं मिला, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति परसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव से जाकर अंजनी में रहता था।

घर से बाहर बुलाया और मार दी गोली
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक तांत्रिक का काम करता था। बताया जा रहा कि दो अपराधी उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने पेट में दर्द होने की शिकायत कर देखने को कहा। उन्हें घर से बहाना बनाकर बाहर लेकर गए। तांत्रिक जैसे ही घर से बाहर निकले अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए। जैसे ही परिजनों ने तांत्रिक का हाल देखा तुरंत ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा ले गए।

आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका
स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद तांत्रिक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिजनों से घटना की जानकरी ली। शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस मामले को आपसी रंजिश बता रही है।

परिजनों का रो-रोकर का बुरा हाल
मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अधेड़ की दो पत्नी और दो पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। मौत की खबर पर शान्ति देवी दूसरी पत्नी विजन्ती देवी, पुत्र संजीत कुमार, मंजीत कुमार,पुत्री सीता देवी,आर्निका कुमारी की चीख पुकार से महौल गमगीन हो गया।

 

#Youths who came for exorcism

Source : Agency

पाठको की राय