Thursday, October 22nd, 2026

दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण करके जंगल ले जा रहा था युवक

रजौली
नवादा जिले के थाना क्षेत्र के हरदिया स्थित सेक्टर डी से दो नाबालिग बच्चियों को अपहरण करने का फिराक में जुटा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शिरोडाबर पंचायत के भौर गांव का रहने वाला युवक बच्चियों को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर फुलवरिया जलाशय के समीप अपहरण कर जंगली क्षेत्र में ले जा रहा था। जिसके बाद बच्चियों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने उनको मुक्त कराया और थाने को सूचना दी।  थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी के नेतृत्व में एसआई के के वर्मा, एसआई अरुण कुमार पासवान, एएसआई निरंजन सिंह एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बच्चियों की माता ने रजौली थाने को लिखित आवेदन दिया। जिसके आलोक में भौर गांव निवासी प्रभु यादव के बेटे दिनेश यादव को जेल भेज दिया गया। 

बच्चियों की माता ने बताया है कि शुक्रवार की देर शाम युवक गलत नीयत से उनकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ उसकी 10 वर्षीय सहेली को भी अपहरण कर फुलवरिया जलाशय ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताते चले कि गिरफ्तार युवक रजौली थाना कांड संख्या 372/5 में भी पहले से वांछित अभियुक्त है। गांव के ही हरिश्चंद्र यादव के साले कर्मा खुर्द निवासी जगदीश यादव को छुरा मार हत्या की कोशिश युवक द्वारा किया गया था।

 

#Youth

Source : Agency

पाठको की राय