Wednesday, October 21st, 2026

नमाज के दौरान बादीपुर ईदगाह में युवक ने फेंका पत्थर तो मची खलबली, पुलिस सतर्क

प्रयागराज
 ईद की नमाज के दौरान ईदगाह बादीपुर मऊआइमा में एक युवक ने शनिवार को नमाजियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे खलबली मच गई। पत्थर इबाद नाम के युवक के सिर पर गिरा तो वह चुटहिल हो गया। कई अन्य लोगों को भी पत्थर लगे।

घटना के बाद लोगों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने गई। इसके बाद ईदगाह पर नमाज अदा हुई। घटना से नमाज अदा कर रहे लोगों में आक्रोश रहा। कुछ देर तक स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण रही। वहीं, घटना के बाद ईदगाह कमेटी द्वारा मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई। पूछताछ में पता चला कि ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

लगभग 15 दिन पहले भी इसी युवक से ईदगाह को लेकर विवाद किया था। पत्थर फेंकने वाला युवक हिंदू है। वह ईदगाह की जमीन को अपनी भूमिधरी बता रहा है। चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त भी कर चुका है। इस मामले में युवक के विरुद्ध मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई थी। हालांकि उस समय समझाबुझा कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस सतर्क है।

 

#ईद की नमाज के दौरान ईदगाह बादीपुर

Source : Agency

पाठको की राय