Monday, October 19th, 2026

गरबा देखने गए युवक गोली मारकर हत्या

उदयगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम सियाली में गुरुवार रात गरबा देखने गए 20 वर्षीय युवक दीपक पिता केंदू निवासी ग्राम कुंडलवासा पर अज्ञात व्यक्ति ने देसी कट्टे से मुंह पर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गरबे की भीड़ में अज्ञात आरोपित गोली मारकर फरार हो गया। उदयगढ़ थाना प्रभारी पीएस डामोर ने बताया कि प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि गरबा पंडाल में बिजली जाते ही गोली की आवाज गूंजी। इससे भीड़ में अफर-तफरी मच गई। बिजली आते ही युवक को गोली लगने की घटना पता चली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर अज्ञात आरोपित की तलाश शुुरू कर दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय