Thursday, October 22nd, 2026

बारात से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मुजफ्फरपुर में गाड़ी चलाता था

बेगूसराय.

बेगूसराय में बारात से लौटने के दौरान एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड नंबर 31 के रहने वाले सुधीर सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया है कि अपने दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था। उन्होंने बताया है कि शादी में शामिल होने के बाद अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर पपरौर अपने बहन के यहां लौट रहा था। तभी जीरोमाइल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जबरदस्त मोटर साइकिल में धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना स्थल पर ही प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना जीरोमाइल थाना पुलिस को लगी। मौके पर जीरोमाइल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में जीरोमाइल थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रिंस कुमार मुजफ्फरपुर में हाइड्रा गाड़ी का ड्राइवर था और शुक्रवार के दिन ही मुजफ्फरपुर से अपने घर आया था। दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था।

 

#returning wedding procession

Source : Agency

पाठको की राय