Saturday, October 24th, 2026

भोपाल में युवा संसद प्रतियोगिता आज 30 अगस्त को

भोपाल

पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय पीठ द्वारा प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को प्रात: 11 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग केसी गुप्ता करेंगे। यह कार्यक्रम कुलगुरू एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल डॉ. एन.के. थापक और निदेशक जनजातीय संग्रहालय भोपाल धर्मेन्द्र पारे की उपस्थिति में होगा।

कार्यक्रम में उप सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ए.बी. आचार्य और सेवानिवृत्त अपर सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा पुनीत श्रीवास्तव प्रतिभागियों को संसदीय प्रणाली की जानकारी देंगे। राष्ट्रीय संससदीय पीठ भोपाल स्थित भूतल विन्ध्याचल भवन स्टेट बैंक के नजदीक संचालित हो रही है।

 

 

#Youth Parliament

Source : Agency

पाठको की राय