उन्नत राष्ट्र हेतु युवाओ सामाजिक लक्ष्य बनाने होंगे : डॉ गाँधी
( अमिताभ पाण्डेय )
जयपुर । ( अपनी खबर )
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय योजना भवन द्वारा राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय युवा सशक्तिकरण मुहिम में कोटा के ड़ॉ.नयन प्रकाश गाँधी भी समेकित युवा सशक्तिकरण हेतु प्रयासरत है। श्री गाँधी ने अपनी खबर को आज युवा सशक्तिकरण राजनीति का नही राज्य के विकास का सूचक है । उनका मानना है कि इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रोय स्तर पर एक पहचान मिलेगी ।
जब युवा मित्र पूरी लगन से राज्य सरकार की योजनाओ से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएंगे । यहां यह बताना जरूरी होगा कि राज्य के समस्त जिलों से चयनित युवा प्रतिभागियों को श्री गाँधी द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ के बेहतर रूप से क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
उनका मिशन आईएएस डॉ.ओम प्रकाश बैरवा निदेशक एवम सयुक्त सचिव डीईएस,योजना भवन जयपुर के निर्देशानुरूप इस परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्य करना है। राज्य सरकार की मंशानुरूप अधिकाधिक लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना ,उनका पंजीकरण करवाना ,उनकी समस्याओं के समाधान हेतु युवा मित्रो को सेतु के रूप में तैयार करना है ।
श्री गाँधी ने बताया कि आज चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,मुख्यमंत्रो निःशुल्क दवा एवं जांच योजना ,इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी ,क्रेडिट कार्ड योजना , इंदिरा रसोई योजना ,आईएम शक्ति उड़ान योजना ,मुख्यमंत्रो अनुप्रति कोचिंग योजना ,मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना जैसी अनेक योजनाएं क्रियान्वित है ।
इनकी राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यो में मॉडल के रूप मे प्रशंसा हो रही है ।
श्री गांधी युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं।

पाठको की राय