पुलिस कर्मियों से प्रताड़ित युवक कूदा तालाब में, मौत, एसपी ने किया निलंबित
रायपुर
सिविल लाइन थाने के दो पुलिस कर्मियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर शंकर नगर के रहने वाले पिंटू माखीजा (29) ने खम्हारडीह तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सुसाइट नोट के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।
पिंटू माखीजा ने अपने सुसाइट में लिखा है कि मैं ये दुनिया छोड़कर जा रहा हूं इसमें परिवार का कोई दोष नहीं हैं, दोष दो पुलिस वालों का है जो बेवजह उन्हें परेशान कर रहे थे। उनका नाम विक्रम यादव और अमित यादव है जो उनसे बार-बार पैसा मांगते है नहीं देने पर वार्निंग देते हैं और दोनों सिविलि लाइन थाने में पदस्थ हैं। इन दोनों पुलिस कर्मियों के द्वारा पैसे मांगने से परेशान होकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं और खम्हारडीह तालाब में कूदकर खुदकुशी कर लिया। सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, तलाशी लेने पर एक सुसाइट प्रेस नोट मिला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रेस सुसाइड नोट के आधार पर विक्रम यादव और अमित यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं उनका कहना है कि सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी उसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई दोनों के खिलाफ होगी।

पाठको की राय