Sunday, October 25th, 2026

कमला नगर हवालात में युवक ने लगाई फांसी

भोपाल
 कमला नगर थाने के लाकअप में एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने पर सनसनी फैल गई। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक युवक को उसकी भाभी द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना शनिवार तड़के तकरीबन साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि उसने लाकअप में बिछाने के लिए मिले कंबल को फाड़कर रस्‍सी की तरह इस्‍तेमाल करते हुए खुद को लटका लिया। मृतक गोलू उर्फ़ छोटू सारथी कमला नगर क्षेत्र के सबरी नगर का रहने वाला था।

 

#लगाई फांसी

Source : Agency

पाठको की राय