Monday, October 26th, 2026

करंट लगने से बैरसिया में युवक की मौत


 भोपाल

बैरसिया इलाके में भारी बारिश के बीच एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एसआई सीएल चौधरी ने बताया कि वार्ड-12 झुग्गी बस्ती निवासी प्रताप सिंह कुशवाहा पुत्र आशाराम(40) मेहनत-मजदूरी करता था। कल भारी बारिश के चलते वह अपने परिवार के साथ घर पर ही था। तभी वह किसी काम से बाहर निकला। इसी दौरान बिजली के वॉयर के संपर्क में आने से उसे करंट का जोरदार झटका लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, गौतम नगर निवासी सोभा पति भैयालाल सोनी (60) गृिहणी थी। वे कल सुबह अपने घर में काम कर रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने से वह फर्स पर गिरकर घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रात में उनकी मौत हो गई। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय