Tuesday, October 20th, 2026

ITBP फिजिकल एग्जाम के दौरान युवक की मौत, गर्मी में भर्ती को लेकर उठे सवाल

जबलपुर
जबलपुर में आईटीबीपी कैम्प में आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में शामिल एक युवक की दौड़ने के दौरान मौत हो गई. परीक्षा प्रारंभ होने के बाद प्रभुदयाल का दौड़ के लिए नंबर आया, तो दौड़ते वक्त हाफने लगा. उसकी सांस तेज-तेज चलने लगी. अचेतन जैसी अवस्था में नजर आने लगा. मौके पर परीक्षा ले रहे अधिकारियों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आईटीबीपी की परीक्षा में दौड़ा युवक फिर नही उठा
बरेला के पास कैम्प में आईटीबीपी आरक्षक भर्ती हो रही है. इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में सैकड़ों युवक शामिल हो रहे हैं. दौड़ में बालाघाट निवासी प्रभुदयाल (21) भी शामिल हुआ था. प्रभुदयाल दौड़ने के लिए तैयार हुआ. कुछ दूर तक दौड़ा फिर अचानक गिर गया.आनन फानन में मौके पर मौजूद आईटीबीपी के अधिकारियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुरानी घटना के बाद भी नहीं लिया सबक
कुछ दिनों पहले रांझी स्थित छठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती थी. यहां भी दो युवकों की दौड़ के दौरान गिर गए थे.इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां उनकी मौत हो गई थी. गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 2 युवकों की मौत के बाद भर्ती निरस्त कर दी थी, लेकिन आईटीबीपी ने पूर्व में हुई घटना से सबक नहीं लिया. लिहाजा एक युवक की फिर मौत हो गई.

 

 

#physical exam

Source : Agency

पाठको की राय