रायपुर में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक घायल युवक की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। पिछले आधा घंटे बाद तक एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिली। 108 मदद वाहन भी रेलवे स्टेशन पर आकर वापस चली गई। रायपुर रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने वाले एक यात्री के साथ बड़ा हादसा हो गया। यात्री प्लेटफार्म से नीचे गिर गया, जिसकी वजह यात्री को गंभीर चोट आई थीं। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटने के बाद युवक स्टेशन में ही तड़प रहा था।
वहीं एंबुलेंस के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंचने की वजह से उसे अस्पताल में इलाज के लिए नहीं ले जाया जा सका। ज्यादा खून बह जाने की वजह से युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक प्लेटफॉर्म नंबर दो से गुजर रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ गया था, जिससे वह घायल हो गया था।
#रायपुर में जनशताब्दी एक्सप्रेस

पाठको की राय