Sunday, October 25th, 2026

युवक कांग्रेस की टीम ने मास्क व सेनेटाइजर किया वितरित


रायपुर। युवक कांग्रेस की टीम कोरोनाकाल में लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व रायपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वपनिल मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को सुंदरनगर कोपलवाणी,संजीवनी होम्यो क्लीनक अमरपुरी भीमनगर डगनिया में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। साथ ही निवेदन किया गया कि खुद भी कोविड के नियमों का पालन करें व दूसरों से भी करवायें। वैक्सीन जरूर लगवायें। टीम में प्रदेश महासचिव अभिजित तिवारी, समाज सेवी दीपंकर इंदुल्कर,युवा नेता विपुल चौबे,मयंक पांडे,पीयूष तिवारी,अनमोल दुबे,विकास दुबे,हर्षित कश्यप,लवी राजपूत,राकेश साहू व अन्य शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय