Sunday, October 25th, 2026

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़क पर, पुलिस से भिड़े

भोपाल
प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई सहित मुद्दों पर युवा कांग्रेस आज सड़क पर उतरी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास विशेष रूप से भोपाल आए थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी इसमें शामिल हुए। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी ताकत दिखाई।  प्रदर्शन से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई सभा में बीवी श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है।

कोरोना में भी प्रदेश की सरकार लोगों को इलाज न दे सकी। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की बात सुनकर सरकार डर गई और विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। हमने सीएम हाउस का घेराव करने का तय किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी आरोप लगाया कि यह सरकार जनहित के मुद्दे पर बात करने से भागती है। सभा के बाद सभी कार्यकर्ता लिंक रोड नंबर पर एक आ गए। यहां से सीएम हाउस की ओर कूच करने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने इन्हें शिवाजी नगर चौराहे पर रोक लिया। जहां पर आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस हो रही थी।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने भोपाल आए अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कोरोना के समय में छोटी से लेकर हर बड़ी चीज महंगी हो रही है.सरकार को पेट्रोल पंप का नाम भी बदलकर वसूली केंद्र रख देना चाहिए.लोग पेट्रोल ही नहीं भरवाने जा रहे हैं बल्कि टैक्स भरने जा रहे हैं.उन्होंने कहा विधानसभा सत्र चलाना चाहिए था लेकिन डेढ़ दिन में ही सत्र खत्म कर दिया गया.महंगाई और बेरोजगारी पर भी सत्र में चर्चा होनी चाहिए थी.पूरे देश में युवा, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं. जनता ने कोरोना संकट में सरकार की अव्यवस्थाओं को देखा है.सही समय पर ऑक्सीजन और बेड वेंटिलेटर,इंजेक्शन लोगों को नहीं मिल पाए.सरकार के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है.जबरदस्त स्तर पर हमारे साथ युवा जुड़ रहे हैं. 

 

#Youth Congress

Source : Agency

पाठको की राय