Friday, October 23rd, 2026

युवक ने पटना एसएसपी ऑफिस के बाहर खाया जहर, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

पटना 
राजधानी पटना में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर एक युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने के कुछ समय के बाद ही युवक बेहोश हो गया। मौके पर  मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत शोर मचाकर पुलिसकर्मियों को बुलाया। आनन फानन में बेहोश युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर से एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ा था। अचानक उसने अपने पॉकेट से जहर की शीशी निकाली और पी गया, जिसके बाद उक्त युवक वहीं जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना गांधी मैदान थाने को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश कुमार, पिता दयानंद प्रसाद के रूप में की गई है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि प्रकाश कुमार ने आखिर खुदकुशी की कोशिश क्यों की? फिलहाल गांधी मैदान थाने की पुलिस ने प्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और उसके होश में आने के बाद ही आगे पूछताछ की जा सकेगी।

 

#Youth

Source : Agency

पाठको की राय