Friday, October 23rd, 2026

400 नग नाइट्राजेपम नाइट्रोसन -10 के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर
सिविल लाइन पुलिस ने दंतेश्वरी चौक स्थित पंडरी बाजार के पास से आरोपी नंदन राय को दौड़ाकर गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम नाइट्रोसन -10 को जप्त कर धारा 21 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

सिविल लाइन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस दंतेश्वरी चौक स्थित पंडरी बाजार के पास पहुंचे और व्यक्ति को चिन्हांकित कर बातचीत का प्रयास किया लेकिन को शक को गया कि यह पुलिस और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम नंदन राय निवासी पंडरी बाजार सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 40 स्ट्रीप में रखें कुल 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम नाइट्रोसन -10 मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया और पुलिस को गुमराह करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही 400 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम नाइट्रोसन -10 जप्त कर लिया।

 

#Nitrazepam Nitrosan

Source : Agency

पाठको की राय