Tuesday, October 20th, 2026

2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव, प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों कहा

नई दिल्ली
ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की दावेदारी कामयाब रहने को लेकर आश्वस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से इस दावे को मजबूत करने के लिये पेरिस में व्यवस्थाओं का अनुभव साझा करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावा मजबूत करने में काम आयेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘भारत की कोशिश है कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करें। इससे भी बड़ा माहौल बनता है और हम प्रयास कर रहे हैं। बुनियादी ढांचा तैयार करने पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक से पहले नहीं लेकिन बाद में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का आपसे आग्रह करूंगा। आप लोग भी खेल के बाद वहां व्यवस्थायें क्या हैं, उसे देखें। खिलाड़ियों से जो इनपुट मिलेगा, वह 2036 के लिये काम आयेगा। आप यह देखकर आयेंगे तो हमें बहुत सुविधा होगी।’’

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जायेंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते। भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है जिसमें 21 निशानेबाज हैं।

 

 

#Paris Olympics

Source : Agency

पाठको की राय