Wednesday, October 21st, 2026

धारदार हथियार से गला काटकर युवक को उतारा मौत के घाट

मुंगेली.

थाना लोरमी इलाके में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

मृतक के पिता मनराखन यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मोहल्ले का राजू साहू और उसके भाई दिलू साहू ने उनके बेटे पोखन यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। पोखन जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। काफी खोजने पर पोखन का शव खाम्ही शराब भठ्ठी के पास मिला। आरोपी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी ने पोखन यादव को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है।

 

#Young man murdered

Source : Agency

पाठको की राय