Friday, October 23rd, 2026

बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आया युवक, मौत से घर में मचा कोहराम

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मूतवेंडी पटेलपारा निवासी युवक गड़िया (उम्र 18) पिता लिंगा मुतवेंडी से तीन किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज संग्रहण के लिए गया था।

रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भी नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार का एक ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

 

#Naxalites IED

Source : Agency

पाठको की राय