Thursday, October 22nd, 2026

110 की स्पीड में ट्रेन से गिरा युवक, हैरान करने वाला वायरल Video

शाहजहांपुर
सोशल मीडिया पर सोमवार की रात से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 110 की स्पीड से रेलवे स्टेशन से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक गिरता है। वह करीब 100 मीटर तक फिसलता है और उठकर चल देता है। ट्रेन से गिरने के बाद युवक का बाल भी बांका नहीं हुआ। लोग इस वीडियो को देख खूब पोस्ट कर रहे हैं, जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यह वीडियो जिला शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन का बताया जा रहा है।

ट्रेन से गिरे बुजुर्ग की बच गई थी जिंदगी
ऐसा ही एक हादसा 29 अप्रैल को रोजा स्टेशन पर हुआ था। पश्चिम बंगाल के न्यू कुंज बिहार निवासी तपन सिंह राय 68 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या 15934 न्यू तिनसुकिया एक्स्प्रेस के बी-थ्री कोच में सफर कर रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे ट्रेन रोजा स्टेशन पर आकर रुकी थी। कई यात्री पानी और स्टाल से समान लेने के लिए नीचे उतरे थे। तपन सिंह भी पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे। हार्न देने के बाद ट्रेन चलने लगी। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान तपन सिंह राय प्लेटफार्म के नीचे गिर गए थे। प्लेटफार्म की दीवार से चिपकने से उनकी जान बच गई थी।
 
महिला का बाल भी बांका नहीं हुआ था

कुछ साल पहले रोजा के हथौड़ा गांव के पीछे रेल पटरियों के बीच में एक महिला लेट गई थी। मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई थी। उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। ट्रेन निकलने के बाद वह उठी और चली गई थी।

 

#Young man

Source : Agency

पाठको की राय