Wednesday, October 21st, 2026

बिहार में धर्मस्थल में घिनौनी हरकत करते रंगेहाथ पकड़ाया युवक, युवती फरार, अब वायरल हो रहा वीडियो

औरंगाबाद.

धर्मस्थल ईश्वर की आराधना और पूजा-इबादत की जगह होती है। ऐसे स्थान पर लोग किसी तरह के गंदें काम की सोच भी नही सकते लेकिन औरंगाबाद के एक धर्मस्थल से बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। धर्मस्थल के पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। धर्मस्थल में पिछले 13 साल से काम कर रहे युवक को भी पता है कि पूरे परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

इसके बावजूद उसने गंदा काम करने के लिए न तो ईश्वर की परवाह की और न ही सीसीटीवी कैमरों की परवाह की। इतना ही नहीं उस युवती को भी ईश्वर का डर नहीं लगा और वह भी युवक को सहयोग करती रही। यही वजह रही कि युवक की यह घिनौनी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामल ओबरा स्थित एक धर्मस्थल का है। घटना सोमवार को दोपहर के उस वक्त की है। सीसीटीवी की तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि युवक परिसर में ही घिनौनी हरकत कर रहा था। इस पूरी करतूत में युवती की भी सहमति लग रही है।

प्रबंधन ने युवक को रंगेहाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
मामले में आरोपी युवक को धर्मस्थल प्रबंधन के सदस्यों ने रंगेहाथ पकड़ा। इस दौरान युवती भाग निकली। धर्मस्थल प्रबंधन के सदस्यों ने युवक को रंगेहाथ पकड़ने के बाद ओबरा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। ओबरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कमिटी के सदस्यों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। वह पिछले 13 साल से धर्मस्थल में आराधना करवाता है। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है। उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। कहा कि मामले में अभी न ही पीड़िता और न ही धर्मस्थल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। किसी भी पक्ष से आवेदन मिलने के बाद मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले रखा है।

प्रबंधन ने युवक को किया निष्कासित, दर्ज होगी प्राथमिकी
मामले में पूछे जाने पर धर्मस्थल प्रबंधन के सचिव ने बताया कि वह व्यक्तिगत काम से पटना गए थे। वापस लौट रहे हैं। रास्ते में
हैं। युवक की हरकत की शिकायत मिली है। उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। लौटते ही वें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

 

#Video viral#young man caught#disgusting act#religious place#Bihar#girl absconding

Source : Agency

पाठको की राय