Sunday, October 25th, 2026

सड़क हादसे में युवा सीए की मौत,चालक गंभीर

रायगढ़
शनिवार को देर रात रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना मे शहर के युवा सीए की मौत हो गई वही कार चालक घायल हो गया । दुर्घटना की भयावता: का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड गये।अज्ञात वाहन कार को जोरदार ठोकर मारने के बाद फरार है।

यह हादसा पुसौर थाना क्षेत्र के लोहरसिंह के सिंह ढाबा के पास हुआ। जहा  स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात वाहन ने जोर दार ठोकर मार दी है। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में रायगढ़ के एक होनहार सीए एकांत अग्रवाल की मौत हो गई है।

एकांत अग्रवाल गजानंदपुरम रायगढ़ का रहने वाला है। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार जारी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवा सीए एकांत अग्रवाली की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी।

 

#CA

Source : Agency

पाठको की राय