Sunday, October 25th, 2026

10 अगस्त तक कर सकेंगे एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग के लिए आवेदन

भोपाल

ग्लोबल स्किल्स पार्क सिटी कैम्पस में अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों पर आधारित दक्षता के लिए एक वर्षीय एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग कोर्स के लिए अब 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।

एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसिजन इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आईटीआई (टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, मेकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस, मेकेनिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन में डिप्लोमा अथवा बी.ई. या बी.टेक. की पात्रता मान्य होगी।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 अगस्त तक उपलब्ध होगें। आवेदक www.globalskillspark.mp.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9893346258, 8269433474 अथवा ई-मेल [email protected] पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

#आवेदन

Source : Agency

पाठको की राय