कोहली-गिल के बीच IPL 2023 में ये अद्भुत संयोग देख आप भी रह जाएंगे दंग
नईदिल्ली .
भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जो आने वाले समय में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर के समय से चली आ रही विरासत को आगे बढ़ाता नजर आएगा। गिल ने अभी से ही विराट कोहली के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलना शुरू कर दिया है। आईपीएल 2023 के दौरान इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच एक ऐसा संयोग बना है जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। बता दें, गिल आईपीएल में में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं और विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस सीजन में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में मौजूद हैं।
आईपीएल 2023 के पहले 8 मुकाबले खेलने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के बराबर रन है। इतना ही नहीं, इस दौरान दोनों ने एक समान गेंदें खेली है जिस वजह से उनका स्ट्राइक रेट भी एक जैसा है। वहीं इस सीजन में दोनों खिलाड़ी 1-1 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।
बात आंकड़ों की करें तो, आईपीएल 2023 में विराट कोहली और शुभमन गिल ने अभी तक खेले 8 मैचों में 142.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 333 रन बनाए हैं। दोनों ने अभी तक इस सीजन 234 गेंदें खेली है और 1-1 बार डक पर आउट हुए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में फिर भी कोहली गिल से एक कदम आगे हैं क्योंकि उनका औसत गिल से बेहतर है। कोहली का औसत इस सीजन 47.57 का रहा है, जबकि गिल ने इस सीजन 41.63 की औसत से रन बनाए हैं।
बात इन दोनों खिलाड़ियों की टीमों की करें तो, शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस अपने 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष पर बरकरार है। वह प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब है। वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 में से 4 मैच जीते हैं तो इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है।

पाठको की राय