Tuesday, October 20th, 2026

ATM से बिना कार्ड निकाल सकेंगे कैश

नई दिल्ली

ATM से कैश निकालने का प्लान कर रहे हैं और कार्ड लाना भूल गए हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम एक नए तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से कैश निकाल पाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे संभव है तो हम इसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं-

ATM Cardless सुविधा के बारे में तो पता ही होगा, लेकिन आज हम बताने वाले हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आमतौर पर जब भी आप कैश निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ATM नहीं होने की स्थिति में Cardless Cash का इस्तेमाल करना होता है। जबकि QR Code का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको महज QR Code Scan करने के बाद सीधा कैश निकालने की सुविधा दी जाती है।

हम आपको एक-एक स्टेप के बारे में बताने वाले हैं। इन स्टेप को फॉलो करने के बाद आपके लिए कैश निकालना काफी आसान हो जाता है। बस आपके मोबाइल में UPI Apps होनी चाहिए। इन QR Code को स्कैन करते ही आपको कैश मिल सकता है। बस कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

कैसे निकालें ATM से कैश ?

सबसे पहले ATM में जाकर आपको UPI Cardless Cash/QR Cash ऑप्शन का चयन करना होगा।
इसके बाद आपको यहां पर अमाउंट दर्ज करना होगा।
अमाउंट एंटर करने के बाद आपके सामने QR Code आ जाएगा।
फोन में मौजूद किसी भी ऐप का इस्तेमाल करके आपको QR Code स्कैन करके पेमेंट करनी होगी।

हालांकि इस प्रोसेस का इस्तेमाल करके आप महज 10 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा कैश निकालने के लिए आपको कार्ड की जरूरत होगी। हालांकि इसके लिए आपके पास एक ऐसा फोन होना भी जरूरी है जिसकी मदद से आप UPI Payment कर पाएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय