Tuesday, October 20th, 2026

घर पे बना सकते हो बाजार जैसा प्रोटीन पाउडर

आज के समय में युवाओं को खुद को फिट रखने का एक अलग ही चाव चढ़ गया है। यही कारण भी है जिसकी वजह से युवा जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जिम के तुरंत बाद ही अपना प्रोटीन पाउडर लेकर सेवन कर लेते हैं। जबकि कुछ लोगों का इतना बजट नहीं होता कि वह प्रोटीन पाउडर ले पाएं। या फिर कुछ लोगों को यह खतरनाक लगते हैं।

इसलिए वह प्रोटीन पाउडर नहीं लेते और इन लोगों के जेहन में अक्सर एक बात चलती रहती है कि जिम के तुरंत बाद प्रोटीन की पूर्ति किस तरह करें। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज मशहूर न्यूट्रिशियन एकता सूद आपको एक ऐसा तरीका बताएंगी जिसके जरिए आप घर पर ही नेचुरल प्रोटीन पाउडर तैयार कर पाएंगे। घबराइए मत इसमें आपका अधिक खर्चा नहीं होगा। आइए जानते हैं प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका और इसके अंदर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री।

​प्रोटीन पाउडर बनाने की सामग्री

10 से 15 मखाने
10 बादाम
2 अखरोट
1 छोटी चम्मच सौंफ
एक छोटी चम्मच मिश्री
2 हरी इलायची
2 केसर के धागे
एक चुटकी काली मिर्च
एक चम्मच मिक्स सीड्स
प्रोटीन पाउडर बनाने की विधि

सबसे पहले बादाम और मखानों को अच्छी तरह से भून ले।
इसके बाद इन्हें ठंडा होने दें और बताई गई सभी सामग्रियों को किसी चीज में अच्छी तरह पीस लें।
जब इसकी पिसाई हो जाए तो इसके बाद इस पाउडर को किसी कंटेनर में बंद करके रखें।
एक गिलास दूध में प्रोटीन पाउडर की छोटी चम्मच मिलाएं और पिएं। इसके बाद आपके मसल्स का साइज धीरे - धीरे बढ़ने लगेगा।
​नेचुरल प्रोटीन पाउडर के फायदे

हम सभी जानते हैं कि आज बाजार में ढेरों प्रोटीन पाउडर मौजूद हैं। जिनमें न जाने क्या - क्या मिलाया जाता है। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस स्थिति में घरेलू प्रोटीन पाउडर आपके लिए अधिक फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। इसे एक अच्छा और बेहतर स्वाद देने के लिए इस प्रोटीन पाउडर में आप कोको पाउडर भी मिला सकते हैं।

​बादाम

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसके अंदर न केवल प्रोटीन, बल्कि आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि महज 100 ग्राम प्रोटीन के अंदर लगभग 21.5 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।

तेजी से वजन घटाने के लिए रोज खाएं प्रोटीन का 1 लड्डू, बिना सप्लीमेंट के पतली हो जाएगी कमर

​मखाना

मखाने को एक सबसे स्वस्थ स्नैक्स के तौर पर जाना जाता है। इसके अंदर आपको मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही मखाने के अंदर कैलोरी भी कम होती है। इसलिए यह वजन घटाने के काम भी आ सकता है।

​अखरोट

अखरोट को भी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। एक तिहाई कप अखरोट में आपको 4.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा यह हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इसे ओमेगा -3 फैटी एसिड का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

यूं तो इस प्रोटीन पाउडर के अंदर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन अगर आपको किसी तरह की दवा या उपचार प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन ना करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय