Tuesday, October 20th, 2026

12,500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं Redmi Note 10 Pro

Redmi का Note 10 Pro सबसे शानदार स्मार्टफोन में गिना जाता है. इस फोन में वो सबकुछ है, जो यूजर्स की डिमांड है. अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं और डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सही समय है. इस फोन पर कई ऑफर लिस्ट किए गए हैं. आइए जानते हैं Redmi Note 10 Pro के फीचर्स और मिलने वाले धमाकेदार डिस्काउंट...

अगर आप Redmi Note 10 Pro के लिए HDFC कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं, तो आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज पर निकालते हैं, तो 11 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. पुरानी फोन की कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल पर निर्भर करेगा कि फोन पर कितने रुपये मिलेंगे. अगर आपके फोन की कंडीशन सही है, तो आपको 11 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. यानी फोन आपको 12,500 रुपये सस्ते में मिल सकता है. MobiKwik के जरिए भुगतान करने पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसके साथ ही 349 रुपये के Jio रिचार्ज पर 10 हजार रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.

फोन की स्क्रीन 6.67 इंच की है. इसका डिस्प्ले इतना शानदार है कि धूप में भी स्क्रीन में कुछ भी पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया है. फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया गया है. प्राइमरी कैमरे से फोटो शानदार आती है. फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी दिया गया है. इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल है. फोन में 5020mah की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा है. इसका मतलब है कि एक घंटे में फोन की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय