Saturday, October 24th, 2026

योगी पूर्वांचल सम्मान समारोह में बोले, ODOP से यूपी एक्सपोर्ट हब बन चुका है

नई दिल्ली
पूर्वांचल अब विकास गाथाओं से गौरवान्वित कर रहा है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र ने विकास व उपलब्धियों के विविध आयामों पर खुद को स्थापित किया है, कर भी रहा है। विकास की इस धुरी पर स्थित वाराणसी 'बदलता बनारस' से 'बदल गया बनारस' की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बदलाव के भावी रोडमैप पर रविवार को होटल ताज गैंगेज में 'हिन्दुस्तान पूर्वांचल सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 'हिन्दुस्तान' के प्रधान संपादक शशि शेखर वाराणसी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं व चुनौतियों पर सीधी बातचीत की। 
 

 

#योगी

Source : Agency

पाठको की राय