Tuesday, October 20th, 2026

योगी ने सुख समृद्धि के लिए भगवान बद्री विशाल से की मंगल कामना

बदरीनाथ (चमोली).
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। शनिवार को बदरीनाथ पहुंचे योगी आदित्यनाथ रात्रि में भगवान की शयन आरती में शामिल हुये। रविवार को पुनः भगवान बदरी विशाल के दर्शन के मंदिर में आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान बदरी विशाल की मंगला आरती और बाल भोग पूजा अर्चना में शामिल होकर राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए भगवान नारायण से प्रार्थना की।

इससे पूर्व शनिवार को बद्रीनाथ पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने भारत तिब्बत चीन सीमा पर पर घस्तौली पहुंचकर आईटीबीपी व भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की। जिसके बाद बद्रीनाथ धाम में बन रहे उत्तर प्रदेश के निर्माणधीन पर्यटक आवास का निरीक्षण किया। रविवार को प्रातः काल में भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से उनके आवास पर शिष्टाचार और आस्था के साथ भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदरीनाथ पहुंचने और मंदिर में दर्शन के लिए आने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार द्वारा योगी आदित्यनाथ का का तुलसी हार व शाल भेंट कर स्वागत किया योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम गांव माना के निकट फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदरीनाथ पहुंचने केअवसर पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ,उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी, अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

#Yogi

Source : Agency

पाठको की राय