Monday, October 26th, 2026

जनता को राहत देने को पेट्रोल-डीज़ल पर वैट कम करे योगी सरकार: मायावती

लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी अब जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दरें कम करे। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि काफी समय बाद अब केन्द्र ने देश में हर तरफ बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व तनाव आदि की मार से त्रस्त बदहाल जीवन जीने को मजबूर लोगों को पेट्रोल-डीजल के शुल्क में थोड़ी राहत दी है अब यूपी व अन्य राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे केन्द्र की बात मानकर इन पर तत्काल वैट कम करे।

उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार केन्द्र व राज्य की सरकारें, राजनीतिक स्वार्थ व आपसी नफा-नुकसान को त्यागते हुए, साथ मिलकर दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही इन राष्ट्रीय समस्याओं पर समुचित ध्यान दें, ताकि यहाँ आम जनजीवन सामान्य हो सके।

 

 

#Mayawati

Source : Agency

पाठको की राय